Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशपरामर्श केंद्र कोतवाली आंवला ने मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत सात विघटित...

परामर्श केंद्र कोतवाली आंवला ने मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत सात विघटित परिवारों का कराया पुनर्मिलन

रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर

परामर्श केंद्र ने अपनी सार्थकता सिद्ध करके 07 पारिवारिक विवादों को विद्वान सलाहकारों ने अपनी समझ बूझ से सुलझाकर पुनः एक कीर्ति मान स्थापित किया। अध्यक्ष जय गोविन्द सिंह ने बताया कि आज क्रमशः चांदनी पत्नी अजय, रामनगर थाना आंवला,काजल पत्नी अमन चौहान,मु.गंज, आंवला, तबस्सुम पत्नी,मंजनूपुर, थाना भमोरा, राधा पत्नी कुंवरपाल,बेलबुझिया, थाना सिरौली,रेनू पत्नी अनुज कुमार, रामपुर कांकर, थाना भमोरा,हिना पत्नी वाहिद खान,जगतीरा, थाना आंवला,रूबी शर्मा पत्नी केशव शर्मा,रमनगगला थाना आंवला का आपसी विवाद सुलझा कर सभी दम्पत्ति हंसी खुशी से अपने गंतव्य को चले गये। अध्यक्ष जय गोविन्द सिंह ने बताया कि अब तक कुल 175 परिवारों का पुनर्मिलन कराया जा चुका है। जिसमें सदस्य गण रमाकांत तिवारी एडवोकेट, रामदीन सागर, योगेश माहेश्वरी, रजिया सुल्तान, शोखी अग्रवाल, सीमा रजा, शोभना अग्रवाल, महिला उप निरीक्षक अंजू कुमारी का विशेष सहयोग रहा। परामर्श केंद्र का लक्ष्य शीघ्र ही द्विशतकीय पारी पूर्ण करने का है। चार विवादों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया। प्रेषक…जय गोविन्द सिंह, अध्यक्ष पुलिस पारिवारिक परामर्श एवं मध्यस्थता केंद्र कोतवाली आंवला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular