Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशबड़ा हादसा टला ,तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े पेड़...

बड़ा हादसा टला ,तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े पेड़ में जोरदार टक्कर

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

दातागंज। क्षेत्र में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार ट्रक ने ढिलवारी कॉलेज से आगे सड़क किनारे खड़े पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पेड़ टूटकर सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान सड़क से होकर 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे चार स्कूली बच्चे पेड़ की चपेट में आ गए।अचानक पेड़ गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करण पुत्र अशरफी, निवासी धरैली को मामूली चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बच्चे को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को घर भेज दिया। वहीं, पेड़ की चपेट में आए अन्य तीन बच्चे पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक दातागंज की तरफ से आ रहा था और उसकी रफ्तार तेज थी। ट्रक की टक्कर से पेड़ सड़क पर गिरा, जिसके चलते यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि बच्चों को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।हादसे में शामिल ट्रक का नंबर KA52 B 9595 बताया गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular