Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशकांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, पुलिस...

कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट अमन कुमार

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन श्री धवल जायसवाल ने दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ संयुक्त रूप से स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रियों की सुगम आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी सतर्कता, समन्वय एवं प्रभावी ढंग से संचालित की जाएं।उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निरंतर मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।India Times 7 Aman Kumar buro chief Hapur

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular