रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
अयोध्या।लोकसभा चुनाव के 1 वर्ष पूरे होने पर समाजवादी पार्टी से निर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद ने राम लला और हनुमंत लला का लिया आशीर्वाद।कहा आज ही के दिन 4 जून 2024 को भगवान राम व हनुमान जी कृपा से मैं सांसद चुना गया था।अयोध्या की जनता जनार्दन ने उन्हें अपने मताधिकार के आशीर्वाद से सांसद बनाया था।आज 1 वर्ष पूरा हुआ है 1 वर्ष पूरे होने पर राम लला और हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन किया है और मांगा है कि ऐसे ही कृपा मुझ पर बनी रहे।आज का दिन मेरे लिए मेरी जिंदगी के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण है और ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज 4 जून है और 4 जून 2024 को अयोध्या लोकसभा के सांसद के रूप में जनता जनार्दन ने चुना था। इस क्षेत्र का इस देश का इस प्रदेश का सम्मान हो यही मेरी कामना है।