रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
निगोही/ शाहजहांपुर : बीती रात निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम उदारा से ढकिया तिवारी को जाने वाली सड़क पर सघन मोड होने के कारण एक युवक दुर्घटना का शिकार हो गया उसकी मोटरसाइकिल मोड़ के किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों में जा टकराई और युवक को गंभीर चोटें आई! सुबह जब लोग टहलने निकले तो उन्होंने बाइक को दो पेड़ों के बीच में फंसा देखा और उसके नीचे ही युवक दबा हुआ था। युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जिसकी सूचना उदारा के प्रधान दीपक यादव ने मोटरसाइकिल के नंबर से पहचान कर मोटरसाइकिल मालिक को दी। मौके पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोटरसाइकिल और मृतक युवक का सब कब्जे में ले लिया। आपको बताते चलें बीती रहता निगोही निवासी सभासद रीना कौर की मोटरसाइकिल यूपी 27Al 6944 बझेड़ा निवासी अनमोल सिंह पुत्र उर्वेश सिंह उम्र लगभग 25 वर्ष मांग कर ले गया था।परिचित होने कारण बाइक देदी थी लेकिन उक्त युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसकी सूचना मंगलवार सुबह उदारा के प्रधान दीपक यादव के माध्यम से मिली। जिसकी सूचना निगोही पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। विधिक कारवाही जारी है।