Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्यासड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अमानीगंज …खण्डासा थाना क्षेत्र के अमरगंज बाजार में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक की ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया। मौत की घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। देवरा गांव निवासी कुंजबिहारी उर्फ कुलदीप (27) पुत्र गणेश कुमार शर्मा अमरगंज बाजार में सड़क के किनारे अपनी बाइक खड़ी कर पैदल सामान खरीदने के लिए सड़क पार कर दूसरी पटरी पर जा रहे थे, कि अचानक मिल्कीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक सड़क पर गिरकर लहू लुहान हो गया और सिर में गंभीर चोटें आ गई। अचेतावस्था में जिला चिकित्सालय अयोध्या ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रात 9:00 बजे युवक की मौत हो गई। युवक का दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ था, एक वर्ष की एक बेटी है। प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular