ब्यूरो रिपोर्ट
अयोध्या जिले के बीकापुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा विद्युत कर्मियों द्वारा अपनी मांगो को लेकर बुधवार को शुरू किया गया अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। संविदा विद्युत कर्मियों द्वारा बताया गया कि पिछले दो महीने से संविदा कर्मियों को मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है जिसके चलते उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा 30 प्रतिशत संविदा कर्मियों की छटनी करने के कार्य योजना बनाई गई है जो अन्याय पूर्ण है। इसके विरोध में विद्युत संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। विद्युत संविदा कर्मियों द्वारा कार्य बहिष्कार किए जाने से विद्युत लाइन का कार्य प्रभावित हो रहा है। कार्य बहिष्कार के दौरान संविदा विद्युत कर्मियों द्वारा विद्युत उपखंड कार्यालय के सामने इकट्ठा होकर आक्रोश जताया गया। इस मौके पर संविदा लइनमैन घनश्याम यादव, सुभाष, राम जी, सुरेंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश, सरजू प्रसाद, बाबूलाल, हरिशंकर, दिनेश यादव सहित अन्य विद्युत कर्मी शामिल रहे।