Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशश्री अन्न जागरूकता रोड शो: बदायूँ में निकलेगी भव्य जन...

श्री अन्न जागरूकता रोड शो: बदायूँ में निकलेगी भव्य जन जागरूकता रैली

स्टेट ब्यूरो चीफ भूदेव प्रेमी

:बदायूँ, जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (न्यूट्रीसीरियल घटक) 2025-26 के तहत जनमानस को श्री अन्न (मिलेट) के महत्व से अवगत कराने के लिए जनपद स्तर पर एक भव्य रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। यह रोड शो 16 दिसम्बर मंगलवार, प्रातः 11:00 बजे से शुरू होगा। रैली बदायूँ क्लब से रवाना होकर भामाशाह चौक, ओवर ब्रिज, डॉ. संतोष सिंह तिराहा, लक्ष्मीबाई चौक (डीएम चौराहा) होते हुए ऑडिटोरियम, डायट कैंपस में सम्पन्न होगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पोषक अनाज श्री अन्न के उपयोग और उसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस अभियान को सफल बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular