Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस कार्यालय पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस कार्यालय पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट अमन कुमार

हापुड़ में सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।युवाओं के लिए प्रेरणा हैं डॉ. कलामकार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार किया जा सकता है और यही संदेश आज के युवाओं के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम के विचार शिक्षा, विज्ञान और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।देश के रक्षा और अंतरिक्ष कार्यक्रमों को मिली नई दिशाशहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने वैज्ञानिक के रूप में देश की रक्षा और अंतरिक्ष कार्यक्रमों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने डीआरडीओ (DRDO) और इसरो (ISRO) में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बैलिस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के कारण उन्हें पूरे देश में ‘मिसाइल मैन’ के नाम से जाना जाता है।उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का सादा जीवन, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और युवाओं को आगे बढ़ाने का संदेश हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूदश्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक गजराज सिंह, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, रश्मि चौधरी, हर्ष कुमार सिरोही, पवन कौशिक, चौधरी मुरसलीन, आदेश शर्मा, खुशनूद अली, संदीप कुमार, निसार पठान, गौरव गर्ग, कुसुम लता, अफजाल आढ़ती, राज सिंह गुर्जर, इकराम सैफी, मुकीम खान, आकाश त्यागी, शहजाद, जितेंद्र नागर, रामलाल आर्य, सचिन गोयल, सुधीर शर्मा, यूसुफ हवारी, शाहनवाज, अनूप कर्दम, रजत शर्मा, नेपाल सिंह, गोपाल भारती, महबूब अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों को अपनाने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लियाIndia Times 7 Aman Kumar tahsil reporter Hapur

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular