रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
आंवला क्षेत्रांतर्गत स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) आंवला डिपो से 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा डिपो परिसर के भीतर अनधिकृत रूप से प्रवेश किया गया है और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ विवाद व अभद्रता की गई है। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना आंवला से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो प्राप्त जानकारी के अनुसार, आसिफ (पुत्र गफ्फार अहमद), जो ताज फिलिंग स्टेशन पर कार्यरत है, अपने 3-4 साथियों के साथ डिपो परिसर में लोड लेने हेतु पहुंचा था। प्रतिबंधित व अति-संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण जब वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उनसे बिना अनुमति प्रवेश के संबंध में पूछा गया और उन्हें रोका, तो आसिफ व उसके साथियों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस की और जब सुरक्षाकर्मियों ने 112 पुलिस को सूचना दी तो आसिफ के साथी मौके से भाग गए जबकि मुख्य आरोपी आसिफ को सुरक्षाकर्मियों द्वारा मौके पर ही पकड़ लिया गया। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना आंवला पुलिस की टीम डिपो पहुंची और आरोपी आसिफ को अपनी हिरासत में ले लिया। BPCL डिपो प्रबंधन द्वारा पुलिस को लिखित तहरीर (Complaint) देने की प्रक्रिया विचाराधीन है। डिपो अधिकारियों के अनुसार, आंतरिक बैठक के उपरांत कानूनी कार्यवाही व मुकदमा दर्ज कराने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई है। लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है । आंवला पुलिस शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।प्रभारी निरीक्षक,थाना आंवला, बरेली।