रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति, आंवला द्वारा क्यारा प्रखंड के खंड कांधरपुर स्थित राघव बैंकट हॉल, लालफाटक में तीज उत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50–55 बहनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्योत्तमा आजाद, मातृ शक्ति सह-संयोजिका, आंवला द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. राखी चौहान, मातृ शक्ति विभाग संयोजिका, बरेली रहीं। वहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रुचि गुप्ता, डीआईजी महोदय की धर्मपत्नी, रहीं।कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी आशा सिंह, मातृ शक्ति सह-संयोजिका, आंवला द्वारा संभाली गई, जिसे उन्होंने कुशलतापूर्वक संपन्न कराया।तीज उत्सव के अवसर पर बहनों के लिए मेहंदी, साज-सज्जा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गायन एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को उत्सवमय बना दिया।प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बहनों को विशेष रूप से सराहा गया। सर्वश्रेष्ठ परिधान का पुरस्कार मुस्कान जी को, मेहंदी में श्वेता जी को, डांस में ग्रुप डांस को तथा गायन में योगिता जी, सुरेंद्र कौर जी, कमलेश जी एवं मीनाक्षी जी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चुना गया।कार्यक्रम में गीता जी, क्रांति जी, स्वाति जी, देविका जी, अनुपम जी, बेबी जी, गुड़िया जी, ज्योति जी, शशि जी, संगीता जी, वंदना जी सहित अनेक बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखते हुए बहनों को आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकजुटता के सूत्र में जोड़ना रहा। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।