Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्याविवाह के बाद बर वधू ने पौधरोपित करके पर्यावरण संरक्षण का दिया...

विवाह के बाद बर वधू ने पौधरोपित करके पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

बीकापुर।विवाह के बाद दुल्हन जब ससुराल पहुंची तो बर बधू ने घर के समीप ग्रह शांति और मंगल कामना के लिए शमी का पौधा रोपण करके लोगों को पर्यावरण संरक्षित करने का संदेश दिया। विकास खंड क्षेत्र के पातूपुर निवासी प्रधान संघ के जिला सचिव मुकुल आनंद का विवाह हैरिंग्टनगंज विकासखंड क्षेत्र के परुवा गांव निवासी पुष्पा के साथ संपन्न हुआ। विवाह के बाद परा स्नातक शिक्षा ग्रहण दुल्हन जब अपनी ससुराल पातूपुर पहुंची तो उनके द्वारा पौधरोपण की इच्छा जताई गई गई। आचार्य पंडित डॉक्टर दिनेश तिवारी द्वारा मंत्रो उच्चारण के बीच सोमवार शाम को नव दंपति को पर्यावरण संरक्षण तथा गृहस्थ जीवन में प्रवेश के लिए शुभकामना देते हुए पौधरोपित कराया। बताया गया कि शमी का वृक्ष सुख समृद्धि और शांति का प्रतीक है। इस दौरान बुद्धम शरणम गच्छामि का उद्घोष भी किया गया। नव दंपति मुकुल आनंद और पुष्पा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण, गांव और क्षेत्र में सुख समृद्धि तथा जनकल्याण के लिए उनके द्वारा पौधारोपण के साथ दूसरों को पौध रोपित के लिए प्रेरित करने एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है। गांव के निवासी क्षेत्र पचायत सदस्य राहुल दूबे प्रधान शीला देवी, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल सिह द्वारा नव दंपति द्वारा की गई पहल कि सरहना किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular