रिपोर्ट भूदेव प्रसाद
बदायूँ,शनिवार को वरिष्ठ कोषाधिकारी की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह शोक सभा जनवरी 2026 में दिवंगत हुए पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों की आत्मा की शांति के लिए आयोजित की गई।वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय वित्त मंत्री के निर्देश पर आयोजित किया गया। शोक सभा में उपस्थित अधिकारियों, पेंशन यूनियन के पदाधिकारियों एवं पेंशनरों ने दिवंगत पेंशनरों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।इस अवसर पर पेंशन यूनियन के पदाधिकारियों और पेंशनरों से अपील की गई कि भविष्य में किसी भी पेंशनर या पारिवारिक पेंशनर के निधन की सूचना समय पर कोषागार को दी जाए, जिससे आवश्यक कार्यवाही समय से की जा सके।शोक सभा में बेसिक शिक्षा पेंशन यूनियन के अध्यक्ष अनीस अहमद, रामकुमार शर्मा, रामबहादुर, सहायक कोषाधिकारी मोहित रस्तोगी, पेंशन लेखाकार भूप सिंह, दिव्या शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।