रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
बरेली। थाना सिरौली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोना में आज ‘द जर्नलिस्ट एसोसिएशन’ (पत्रकार संगठन) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश, मंडल और जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों ने शिरकत की, जहां संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों की रक्षा को लेकर गंभीर रणनीति तैयार की गई।बैठक में मुख्य रूप से शामिल रहे वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य: अवधेश यादव (प्रदेश महासचिव)राजेश यादव (मंडल महासचिव)अशोक आर्या (मंडल सचिव)सुधीर शर्मा (जिला संयोजक)शहंशाह (जिला अध्यक्ष)भूपेंद्र कुमार (ब्लॉक अध्यक्ष)अंशुल कुमार (तहसील उपाध्यक्ष) निरंजन मौर्या (तहसील उपाध्यक्ष) नेत्र पल वर्मा (ब्लॉक उपाध्यक्ष)बबलू सागर (जिला संगठन मंत्री)परशुराम वर्मा (जिला सचिव)अनिकेत (तहसील सचिव)रवि साहू (ब्लॉक अध्यक्ष)बैठक के दौरान वक्ताओं ने ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर पत्रकारिता में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। प्रदेश महासचिव अवधेश यादव और जिला अध्यक्ष शहंशाह ने कहा कि संगठन हर मोड़ पर पत्रकारों के मान-सम्मान और उनकी सुरक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है। मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भी क्षेत्र में संगठन का दायरा बढ़ाने और आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया।इस अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकार साथियों और अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे।