रिपोर्ट अमन कुमार
हापुड़ दिल्ली जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच पुलिस अलर्ट, जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ीदिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जनपद हापुड़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों द्वारा जिले की स्थिति पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या उत्पन्न न होने पाए।पुलिस प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले में सतर्कता बरती जा रही है और आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल हापुड़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है।India Times 7 Aman Kumar tahsil reporter Hapur