संवाददाता भूदेव प्रेमी
: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह एक सूटकेस में बंद महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस को खोलकर देखा, जिसमें एक महिला का शव बरामद हुआ।सूत्रों के अनुसार, शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव को सूटकेस में बंद कर यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।लोनी बॉर्डर थाना पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ महिला की शिनाख्त करने में जुटी है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।