Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे

राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

बदायूं। राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों नियुक्त की है। जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।नई जिम्मेदारियों में अमन सिंह को तहसील महामंत्री दातागंज, वीरज कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर, अजय राठौर को ब्लॉक अध्यक्ष बदायूं, अमित बाबू को जिला मीडिया प्रभारी, रणवीर को जिला महासंयोजक, आदित्य कुमार सिंह को जिला मंत्री और मुनीश कुमार को जिला मंत्री बनाया गया है।जिलाध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज सेवा, धर्म रक्षा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट संजीव कुमार सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रशांत सिंह, जिला महामंत्री एडवोकेट सार्थक चिवाश एवं सुनील कुमार तहसील मंत्री दातागंज सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular