रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
आंवला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत आंवला पुलिस ने रविवार देर रात जुए के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने रामवाटिका कॉलोनी स्थित आटा मिल के पीछे एक मकान में जुआ खेल रहे 13 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 लाख 54 हजार रुपये नगद और 52 पत्ते ताश बरामद किए हैं।क्षेत्राधिकारी आंवला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उ0नि0 नितिन शर्मा व उ0नि0 राजेश रावत मय टीम गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रात करीब 1 बजे मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।गिरफ्तार किए गए सभी 13 आरोपी जनपद बदायूं के निवासी हैं। इनमें आकाश उर्फ करू निवासी रिजौली, किशोर निवासी कोतवाली बदायूं, अनीत कुमार सिंह उर्फ लल्लू निवासी दातागंज, शिवम पाठक निवासी अलापुर, मुखबीर निवासी अलापुर, शरीफ अली व मोहम्मद आसिफ निवासी सिविल लाइन, सुरजीत निवासी उसावा, तहजीबुल इस्लाम निवासी कोतवाली, मनोज निवासी उझानी, हाशिम व विवेक निवासी मूसाझाग तथा उमर निवासी अलापुर शामिल हैं।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना आंवला में मु0अ0सं0 421/2026 धारा 3/4/6 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। विवेचना उ0नि0 शुभम कुमार को सौंपी गई है। पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए आरोपियों में से चार पर पहले से भी जुआ और मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 नितिन शर्मा, उ0नि0 राजेश रावत, हे0का0 जफरउद्दीन, हे0का0 कामेश्वर सिंह, का0 पवन कुमार व रि0का0 उज्जवल शामिल रहे।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।*बॉक्स: गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास* आसिफ, सुरजीत, तहजीबुल और मनोज का आपराधिक इतिहास खंगाला गया। इनके खिलाफ पूर्व में भी जुआ और मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं।