रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
अलीगंज। द जर्नलिस्ट पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष शहंशाह के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों के साथ ही पत्रकारों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, उनके हितों और संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अवधेश यादव, मंडल सचिव अशोक आर्य, जिला अध्यक्ष शहंशाह, जिला उपाध्यक्ष सूरज सागर, जिला संगठन मंत्री बबलू सागर, जिला सचिव चंदन शर्मा, तहसील उपाध्यक्ष निरंजन मौर्य सहित अनिकेत कुमार, विशाल पांडे, भूपेंद्र कुमार, नेत्रपाल वर्मा, रवि साहू, विपिन श्रीवास्तव, बहार अहमद, सद्दाम खान, अंशुल कुमार, सुधांशु, अर्जुन दिवाकर आदि पत्रकार उपस्थित रहे।