रिपोर्ट सौरव कुमार
लखीसराय रेलवे स्टेशन के समीप यातायात पोस्ट के सामने वाहनों की पार्किंग पूर्णतः वर्जित है। जाम की समस्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग की टीम द्वारा औचक जांच की गई। इस दौरान यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले टोटो के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई के दौरान सड़क पर गलत ढंग से पार्क किए गए 7 मोटरसाइकिलों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही, भविष्य में गलत ढंग से वाहन पार्क कर यातायात बाधित करने वाले वाहनों के पंजीकरण को रद्द करने हेतु नियमानुसार अनुशंसा की जाएगी। जिला परिवहन पदाधिकारी ने आमजन से अपील की कि टोटो चालकों को अवैध पार्किंग, यातायात बाधित करने वाली पार्किंग से बचने तथा निर्धारित लेन में वाहन चलाने के लिए जागरूक करें। आमजन ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने एवं अनुशासन का पालन करने का भरोसा दिलाया।जिला परिवहन पदाधिकारी ने टोटो स्वामियों से भी अनुरोध किया कि अपने टोटो का परिचालन किसी भी परिस्थिति में नाबालिग से न करवाएं तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें।