Home उत्तर प्रदेश राम कथा में रामजन्म की निकली झांकी, बाल लीला का किया वर्णन

राम कथा में रामजन्म की निकली झांकी, बाल लीला का किया वर्णन

0

एलाऊ – ब्लॉक क्षेत्र के गांव एलाऊ में चल रही श्रीराम कथा के पांचवें दिन राम जन्म व बाल लीलाओं की कथा सुनाई गई। कथा वाचक कृष्णानंद महाराज ने कहा कि अयोध्या नरेश राजा दशरथ द्वारा पुत्रेष्ठी यज्ञ करवाने के बाद विष्णु भगवान प्रकट हुए और उन्होंने माता कौशल्या को चतुर्भुजी रूप दिखाकर बताया कि वे शीघ्र ही आपके गर्भ से मनुष्य अवतार लेकर आएंगे। पुत्रेष्ठी यज्ञ का प्रसाद ग्रहण करने के बाद माता कौशल्या को राम, सुमित्रा को लक्ष्मण तथा कैकई को भरत और शत्रुघ्न पैदा हुए। पूरी अयोध्या को सजाकर खुशियां मनाई गई और घर-घर दीपक जलाए गए। भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। भगवान राम ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह प्रेम रहा सदा सदा के लिए अमर है। जिसके बाद भगवान श्रीराम की बाल स्वरूप में मनमोहक झांकी निकाली गई। राम जन्म होते ही पूरा पंडाल प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। मौजूद महिलाओं व श्रद्धालुओं ने बधाई गीत पर जमकर नृत्य किया। इस मोके पर प्रबल चौहान, ब्रजेश तोमर, विनोद सिंह, महेश चौहान, राजन सिंह, रजिस्टर सिंह, अवनेन्द्र, मुरलीमनोहर आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here