Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशरहनुमा बना पत्रकार, बचाई तीन लोगों की जान

रहनुमा बना पत्रकार, बचाई तीन लोगों की जान

स्टेट हेड भूदेव प्रेमी

बिल्सी/ बदायूं जनपद क्षेत्र के दिधौनी निवासी पत्रकार भूदेव प्रेमी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक ही मौके पर तीन लोगों की जान बचाई। जानकारी के अनुसार, भूदेव प्रेमी सुबह अपने घर से खेतों की ओर जा रहे थे। रास्ते में जर्सेनी और दिधौनी के बीच स्थित एक बाग के पास उन्होंने देखा कि मधुमक्खियों (डांगरे) के झुंड ने अचानक एक 7 वर्षीय बच्ची, करीब 6 साल के एक बच्चे और लगभग 70 वर्षीय एक वृद्ध महिला पर हमला कर दिया है। तीनों चीखते हुए जान बचाने का प्रयास कर रहे थे।स्थिति गंभीर देखकर पत्रकार भूदेव प्रसाद तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने साहस दिखाते हुए पास में पड़े प्याल में आग लगाई और धुआं करके मधुमक्खियों को वहां से भगाने में सफल रहे। उनके त्वरित प्रयास से तीनों की जान बाल-बाल बच गई। स्थानीय लोगों ने पत्रकार भूदेव प्रेमी के साहस और तत्परता की सराहना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular