Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशमोहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में...

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

रिपोर्टर अर्जुन दिवाकर बरेली

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में जी.आई.सी. ऑडिटोरियम में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।बैठक के दौरान मोहर्रम जुलूसों के मार्गों पर विद्युत तारों, क्षतिग्रस्त सड़कों, जलभराव, अस्थायी अवरोधों एवं अन्य व्यवस्थागत समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक कार्य मोहर्रम से पूर्व पूर्ण कर लिए जाएं तथा जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर मार्ग, विद्युत एवं साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए।बैठक में निर्देश दिए गए कि कोई नई परंपरा प्रारंभ न की जाए तथा ताजियों की कुल ऊंचाई (व्यक्ति/वाहन सहित) 12 फीट से अधिक न हो। प्रत्येक जुलूस के साथ पुलिस, प्रशासन एवं विद्युत विभाग के कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा युवाओं को शांति एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों को जुलूस मार्गों पर विद्युत तारों, खंभों, ट्रांसफार्मरों एवं झुकी हुई पेड़ों की शाखाओं का समयबद्ध निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ड्रोन कैमरों एवं अन्य माध्यमों से प्रभावी निगरानी रखने तथा सभी जुलूसों के निर्धारित मार्गों का पूर्व निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।साथ ही संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समुचित एवं प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए, जिससे मोहर्रम पर्व पूर्ण श्रद्धा, गरिमा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular