Home अयोध्या मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी जरूरतमंद की बेटी का संबल: वेद प्रकाश गुप्ता

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी जरूरतमंद की बेटी का संबल: वेद प्रकाश गुप्ता

0

सामूहिक विवाह में विधायक ने किया कन्यादान, परिणय सूत्र में बंधे 143 नव विवाहित जोड़े

अयोध्या रिपोर्ट मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत – मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विकासखंड पूरा बाजार में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 161 जोड़ों में से 143 का विवाह संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जरूरतमंद की बेटी का संबल बन गई है।‌ कन्यादान मानव जीवन का सर्वोत्तम दान है जो वधू पक्ष के माता-पिता द्वारा विवाह मंडप में किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से उन परिवारों को मदद मिल रही है जो धन के अभाव में अपनी पुत्रियों का कन्यादान नहीं कर पा रहे थे। विधायक गुप्ता ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी। समारोह में दूल्हे को पैंट-शर्ट, गैस चूल्हा, बर्तन, बैग, और दुल्हन को साड़ी, पायल, बिछिया जैसे उपहार भेंट किए गए। सभी नवविवाहित जोड़ों को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने आशीर्वाद भी दिया। विशिष्ट अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनकी सफलता की कामना की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से मिलने वाली ₹51000 की आर्थिक सहायता में ₹10000 का सामान, ₹35000 नवविवाहित के खातों में और ₹6000 खर्च के रूप में दिए जाते हैं।इस अवसर पर विकासखंड अधिकारी पूरा अनुराग सिंह, प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह, महिला मोर्चा की महामंत्री स्वाति सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here