India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशमीडिया कर्मियों के लिए मेडिकल कॉलेज में बना विशेष काउंटर, पत्रकारों ने...

मीडिया कर्मियों के लिए मेडिकल कॉलेज में बना विशेष काउंटर, पत्रकारों ने जताया आभार

अयोध्या।अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए एक विशेष काउंटर स्थापित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य पत्रकारों को चिकित्सा संबंधी आवश्यक कार्यों में सुविधा प्रदान करना और उन्हें अनावश्यक परेशानी से बचाना है।बताया जा रहा है कि मीडिया कर्मियों ने इस संबंध में जिलाधिकारी से मांग रखी थी, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज में अलग काउंटर की व्यवस्था कराई गई। इस फैसले का पत्रकारों ने स्वागत करते हुए इसे मीडिया के सम्मान और सहयोग की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।पत्रकारों का कहना है कि इस व्यवस्था से मीडिया कर्मियों को अस्पताल में आवश्यक कार्यों के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी और समय की भी बचत होगी। उन्होंने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के इस संवेदनशील एवं सकारात्मक निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।पत्रकारों का कहना है कि प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular