रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
आंवला। तहसील आंवला में आंवला भमोरा रोड स्थित आर के हाल में पंडित राजेश गौड़ ,पंडित राकेश गौड़, मशकूर खान, अरविंद यादव ने समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं के साथ भव्य रुप से मनाया। यहां पर मशकूर खान, अरविंद यादव राकेश गौड़ ,राजेश गौड़ ने कहा पी डी ए के जनक, गरीबों के मसीहा ,युवाओं की आवाज माननीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में 2027 में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। और आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जन्मदिन पर हम सभी कार्यकर्ता संकल्प ले के प्रत्याशी जो भी हो हम सब कार्यकर्ता एक साथ मिलकर आंवला विधानसभा से मा. अखिलेश यादव जी को जीता कर भेजेंगे
प्रत्याशी कोई भी हो आपसी मतभेद हटाओ समाजवादी पार्टी उम्मीदवार को जिताओ इसके साथ ही उन्होंने बताया आंवला विधानसभा की जनता ने ठाना है समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। इस मौके पर इस मौके पर रईस अहमद,विकार अली
इंद्रपाल सिंह यादव ,अफसर खान, अरविंद यादव, चमन सिंह यादव, महेंद्र सिंह रामदीन सागर, अब्दुल मुत्तलिब, इमरान अंसारी, आचार्य जी ,फैजान, अमित आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे