ब्रेकिंग न्यूज

बदायूं/ दातागंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी कार्यालय दातागंज में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व प्रत्याशी अवनीश यादव के नेतृत्व में किया गया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जाएगा। साथ ही वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की भी कामना व्यक्त की गई।कार्यक्रम में आराम सिंह यादव, रऊफ अंसारी, संतोष यादव, अजय गुप्ता, राम एम, फिरोज, सुनील गुप्ता, नरेंद्र दिवाकर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।