स्टेट हेड भूदेव सिंह प्रेमी
नोएडा,:CP_Noida के निर्देशन में नोएडा पुलिस द्वारा ‘मिशन शक्ति 5’ अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान NoidaPolice की महिला सुरक्षा टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट आदि वितरित किए तथा उन्हें POSH Act (कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम), महिला संबंधी कानूनों, सरकारी योजनाओं और आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया।इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और उपलब्ध सरकारी संसाधनों के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में सही निर्णय ले सकें और मदद प्राप्त कर सकें। महिला सुरक्षा टीम ने बाजारों, बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर सीधे संवाद के माध्यम से जागरूकता फैलाई।नोएडा पुलिस की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और महिलाओं ने इस प्रकार की गतिविधियों को और सघन करने की मांग भी की। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाते रहेंगे।यह अभियान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करना है।