Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशमाय भारत केंद्र द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

माय भारत केंद्र द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मैनपुरी माय भारत केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल कबड्डी एवं एथलेटिक्स खेलों के मुकाबले हुए ।प्रतियोगिता में जिले के ब्लॉक प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ियों ने भाग लिया जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला खेड़ा अधिकारी साधना सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है जिस पर आने वाली वीडियो का निर्माण होना है इसलिए युवक को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बना होगा । जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी ने कहा युवाओं को अधिक से अधिक खेलों में भाग लेना चाहिए , उन्होंने साथ ही आगामी बजट प्रतियोगिता की जानकारी दी तथा सभी को बजट क्विज में प्रतिभा करने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में सुल्तानगंज ब्लॉक की टीम बालक वर्ग में विजेता रही एवं वहीं बालिका वर्ग कबड्डी में विजेता रही। गोला फेक प्रतियोगिता में मुकेश, रंजीत, अजीत एवं महिला वर्ग में शिवा,कीर्ति और सेजल ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया ।200 मी महिला वर्ग दौड़ में कंचन, दीपांजलि ,रितु एवं पुरुष 400 मी दौड़ में रंजीत, विशाल ,अतुल ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही लंबी कूद में महिला वर्ग में दीपांजलि ,शिव, संगम एवं पुरुष वर्ग में अतुल ,विशाल, प्रशांत ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया ।प्रतियोगिता में सभी विजेता एवं उपयोगिता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी प्रमाण पत्र एवं माय भारत की ओर से अपार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सूर्या ने किया इसके अतिरिक्त ए पी ए श्रवण कुमार बाथम , मोनु ,विक्रम सिंह विवेक आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular