ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या।यूरिया खाद का थोक दर घोषित करने सहित किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने नगर निगम कार्यालय अयोध्या परिसर में महापंचायत किया किसान महापंचायत में नगर मजिस्ट्रेट,नायब तहसीलदार पहुंचकर समस्या समाधान करने का प्रयास किया। नगर निगम द्वारा गंदा पानी भेजे जाने से क्रोधित भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया समस्या समाधान के वायदे से असंतुष्ट भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के लिए मार्च किया रास्ते में पुनः नगर मजिस्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन प्राप्त किया और जनपदीय समस्याओं के समाधान हेतु 27 या 28 जून को जिला अधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त बैठक करने का आश्वासन दिया। पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि जनपद में यूरिया की कालाबाजारी हो रही है थोक विक्रेताओं द्वारा थोकदर घोषित करने के बजाय महगे दामों पर फुटकर विक्रेताओं को खाद बेची जा रही है जिसके कारण किसानों को महगे दाम पर खाद मिल रही है थोक रेट घोषित करने की मांग किया। घनश्याम वर्मा ने कहा कि भारत अमेरिका ट्रेड डील भारत व भारत देश के किसानों के हित में नहीं है ट्रेड डील पूरी तरह समाप्त होनी चाहिए राम मंदिर चढ़ावा चंदा चोरी के सवाल पर घनश्याम वर्मा ने कहा कि वर्तमानट्रस्टियों द्वारा मंदिर व्यवस्था संभल नहीं रही है इसलिए राम जन्मभूमि को सुना के हवाले कर दिया जाए। पंचायत को प्रदेश महासचिव अभयराज ब्रह्मचारी, प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा, फरीद अहमद, मध्यांचल सचिव सूरयनाथ वर्मा, जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन पांडे ने अपने संबोधन में कहां की वर्तमान प्रशासन किसानों की समस्याओं का अनदेखी कर रहा है यदि जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एक साथ बैठकर किसानो की समस्याओं का समाधान नहीं करते तो निश्चित रूप से बड़ा आंदोलन चला जाएगा। नगर निगम द्वारा गंदा पानी का टैंकर भेजे जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने नगर निगम अधिकारियों को बुलाना चाहा परंतु कोई अधिकारी ना आने के कारण नगर निगम का घेराव किया गया और नगर निगम के हाल में ही पंचायत शुरू कर दी गई पंचायत के बीच में नगर निगम के जोनल अधिकारी अधिशासी अभियंता पहुंचकर समस्याओं का समाधान किया और गंदे पानी के लिए माफी मांगा। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट समस्याओं का समाधान न करने के कारण भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट घेराव के लिए मार्च किया गया रास्ते में ही नगर मजिस्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी तथा एसएसपी की संयुक्त मीटिंग करने का आश्वासन देने के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन भी सौंपा । आज के प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पांडे ,भागीरथी वर्मा, जिला सचिव राजदेव यादव ,रवि शंकर पांडे, महेंद्र वर्मा,राजेश मिश्रा, संतोष वर्मा, जगदीश यादव, मंसाराम वर्मा, जितेंद्र कुमार, प्रेम शंकर वर्मा, रामू चंद्र विश्वकर्मा, राम सुमेर भारती, सिद्धू भारती, नाथूराम यादव,विवेक पटेल, डॉ हरिओम वर्मा, रामसेवक रावत,प्रमोद कुमार, श्रवन सैनी, कृष्ण कुमार गोस्वामी, शिवकुमार, बाबूराम, उर्मिला निषाद, सुषमा देवी, मालती देवी, रेखा देवी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारियों और किसानों ने भाग लिया।