हरदोई जिले के ग्राम झरसेपुरवा में भीम आर्मी भारत एकता मिशन (पंजीकृत सामाजिक संगठन) की समीक्षा बैठक लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विजय कुमार आजाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर तथा “जय भीम – जय संविधान” के जोरदार नारों के साथ किया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विजय कुमार आजाद ने हरदोई जिले में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सभी कमेटियों को एकजुट कर कार्य करने पर बल दिया तथा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों व कार्यशैली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है और इस दिशा में संगठन पिछले 10 वर्षों से लगातार कार्य कर रहा है। साथ ही यह भी बताया गया कि संगठन का 11वां स्थापना दिवस दिनांक 26 अप्रैल 2026 को जनपद औरैया में ऐतिहासिक कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों से पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।हरदोई जिले को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की मांग पर डॉ. रुचि सत्यार्थी को जिला अध्यक्ष और अवनीश कुमार वर्मा को सदर विधानसभा संयोजक नियुक्त कर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई।कार्यक्रम की सफल व्यवस्था में पंकज कुमार, रामनरेश, नवीन, डॉ. सरोज कुमारी सहित अन्य साथियों का सराहनीय योगदान रहा।संगठन की नीतियों एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर सैकड़ों पुरुष एवं महिलाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर बहुजन समाज को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।जारीकर्ता:भीम आर्मी भारत एकता मिशन (पंजीकृत सामाजिक संगठन)
भीम आर्मी भारत एकता मिशन संगठन ने डॉ. रुचि सत्यार्थी को सौंपी जिला अध्यक्ष की कमान
RELATED ARTICLES