Home उत्तर प्रदेश भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष ने 20 दिसंबर को होने वाली किसान महापंचायत के संबंध में की बैठक

भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष ने 20 दिसंबर को होने वाली किसान महापंचायत के संबंध में की बैठक

0

मैनपुरी- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष मुकेश यादव ने किशनी तहसील के अंतर्गत ग्राम भवानीपुर में किसानों की बीच बैठक की तथा 20 दिसंबर को फर्रुखाबाद व 21 दिसंबर 2024 को राजकीय मेडिकल कॉलेज मारहरा रोड एटा में होने वाली किसान महापंचायत के बारे में लोगों को बताया तथा किसानो से किसान महापंचायत में चलने के लिए लोगो से अपील की, लोगों को किसान संगठन में जुड़ने के लिए जागरूक किया और किसानों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को इस वक्त अपनी हक की लड़ाई के लिए एकत्रित होकर सरकार से लड़ाई लड़नी होगी यह सरकार अपने मनमानी ढंग से किसानों का उत्पीड़न कर रही है गांव में घूम रही आवारा जानवरों से किसानों की फैसले नष्ट हो रही है हर रोज कहीं ना कहीं सड़को पर आवारा जानवरों से एक्सीडेंट हो रहे हैं सरकार को बार-बार अवगत कराने के बाद भी सरकार के कानों पर जू नहीं रेग रहा है इस मौके पर जिला अध्यक्ष मुकेश यादव, सिरोही लाल , नहार सिंह, राहुल, रनजीत, जरासिंह , रामवीर सिंह, सुरेस बाबा , रनवीर सिंह, मकरन्द सिंह,आदि काफी संख्या में किसान सरदारी उपस्थिति रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here