India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशबेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया

रिपोर्ट अमन कुमार

हापुड़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय 10000 से बढ़कर 18000 करने पर जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन एल एन पब्लिक स्कूल हापुड़ के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जनपद के प्राथमिक विद्यालयो में कार्यरत 608 शिक्षामित्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में हापुड़ विधायक विजयपाल आढती, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्षता श्रीमती रेखा नगर, जिला अध्यक्ष कविता माधरें , जनपद के जिलाधिकारी कविता मीना , मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा एवं डायट प्राचार्य मौजूद रहे। अतिथि गणों का स्वागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर एवं खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय देशराज वत्स द्वारा किया गया। प्रदेश में 143000 से अधिक शिक्षामित्र कार्यरत हैं जिनको वर्तमान में ₹10000 मानदेय दिया जाता था जिसे बढ़ाकर अब 18000 कर दिया गया है और बड़ा हुआ यह मानदेय अप्रैल से लागू हो गया है ।जनपद से 10 शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक रूप से चेक वितरित कर सम्मानित किया गया जिसमें संजय शर्मा, घनश्याम सिंह, संजीव , सीमा ठाकुर , चंद्रभान व अन्य शिक्षामित्र रहे। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में यह कार्यक्रम आयोजित कराया गया है। मा0 मुख्यमंत्री द्वारा गोरखपुर में शिक्षामित्र को चेक वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसका सजीव प्रसारण अन्य जनपद में देखा व सुना गया।सदर विधायक विजयपाल आढती द्वारा सरकार की उपलब्धियां को बताया गया। गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया द्वारा शिक्षामित्र के मानदेय बढ़ाने पर बधाई दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा 1999 में शिक्षामित्र योजना के आराम से लेकर वर्तमान तक उनके सहयोग को बताया गया और शुभकामनाएं दी गई। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया शिक्षामित्र द्वारा पूर्ण मनोयोग से कार्य कर बच्चों को तराशने का कार्य किया जाए ताकि सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण हो सके। कार्यक्रम में जिले के खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार, योगेश गुप्ता, मनोज कुमार, पंकज चतुर्वेदी द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया वहीं जिला पीटीआई मनप्रीत खेड़ा एवं आशा कुमारी द्वारा कार्यक्रम को व्यवस्थित बनाने में सहयोग किया गया। विभाग के एसआरजी जिला समन्वयक ए आरपी खेल अनुदेशक स्पेशल एजुकेटर द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका दी गई। कार्यक्रम में संजय शर्मा अंजू आजाद मीनाक्षी शर्मा डॉक्टर रेनू सिंह अलका शर्मा एवं अन्य शिक्षकों ने मंच व्यवस्था एवं अन्य कार्य को संपादित कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular