Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्याबिजली निगम से कनेक्शन लेने के बावजूद मास्ट हैलोजन लाइट बना शो...

बिजली निगम से कनेक्शन लेने के बावजूद मास्ट हैलोजन लाइट बना शो पीस

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अमानीगंज- अयोध्या* *विकास खंड अमानीगंज के अंतर्गत दर्जनों बाजारों में लगे हैमास्ट हैलोजन लाइट के प्रोजेक्ट को पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से व बिजली निगम से बिजली कनेक्शन लिए जाने के बावजूद नहीं चालू हो सका इसके कारण रात को बाजारों में ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है बताते चलें कि पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ मिल्कीपुर ने अपने कार्यकाल दौरान दर्जनों बाजारों में हाईमास्ट हैलोजन का उद्घाटन किया था उसके बाद से लाइट बंद हो गई स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि किस विभाग से लगाई गई है आज तक किसी को पता नहीं चला ना कोई संबंधित अधिकारी देखने आया है पूर्व बाबा गोरखनाथ मिल्कीपुर विधायक द्वारा लगवाई गई थी लेकिन आज तक उसकी मरम्मत और देखभाल किसी विधायक ने नहीं किया कि जबकि पूर्व विधायक अवधेश प्रसाद का कार्यकाल भी बीत चुका है ना उन्होंने भी ध्यान* *दिया है और कई बार ग्रामीणों ने भी शिकायत किया था और इस समय नवनिर्वाचित विधायक चंद्रभान पासवान को जानकारी दी गई है होली मिलन सम्मान समारोह में व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने अमरनाथ कौशल और प्रेमनाथ कौशल आदि लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन आज तक वर्तमान विधायक द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है शिकायत करने के बाद उसके बावजूद आज तक कोई देखने तक नहीं आया ना मुनासिब नही समझा है ना कोई नेता ना कोई विधायक ना सांसद इसकी देखभाल नहीं कर रहा है और स्थानीय नेता से भी शिकायत की और ग्रामीणों ने कई बार सांसद और विधायक से भी शिकायत किया गया है लेकिन आज तक किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है लाइट जैसे कि तैसे बनी हुई है जबकि इस संबंध में वर्तमान विधायक चंद्रभान पासवान से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं हुआ कि किस विभाग से लगाई गई है सबसे बड़ा सवाल यह उठता है की जनता ने सोच समझ कर अपना मतदान किया है उम्मीद के साथ अपना मतदान किया था कि लोगों की समस्या का समाधान भी करेंगे वही जब इस संबंध में जिला मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण प्रताप सिंह अयोध्या से जानकारी किया तो हैमास्ट हैलोजन के बारे में उन्होंने बताया कि जहां-जहां पर लगे हैं और ग्राम पंचायत निधि को देखभाल करने के लिए सौंप दिया गया है जहां कही ज्यादा खराब हैं तो तो मुझे अवगत कराओ कुछ मार्केट में लगे हैमास्ट हैलोजन को मैं खुद जांच करवाकर संबंधित विभाग से ठीक करवा दिया जाएगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular