रिपोर्ट सुधीर कुमार शामली
पीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल: थानाभवन में थानाभवन। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने पहुंचकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 12 वर्षों में आम जनता के हित में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम सूर्य घर योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को इलाज की बड़ी सुविधा मिली है, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंदों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों, शौचालयों और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले जहां सड़कों पर गड्ढे दिखाई देते थे, वहीं अब बेहतर सड़कों के चलते लोगों को आवागमन में सुविधा मिल रही है।पूर्व मंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। राजकीय कॉलेजों के निर्माण के साथ ही आने वाले समय में डिग्री कॉलेजों की व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं को लेकर भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।इस दौरान नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा, एडीओ दिनेश सैनी, ब्लॉक प्रमुख पति दीपक कोरी, भाजपा जिला मंत्री बृजेश वाल्मीकि, जिला पंचायत प्रतिनिधि मैनपाल सैनी, संजय सैनी, पूर्व प्रधान हसनपुर लुहारी आशीष सिंगला सहित भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे।बताया गया कि यह जनकल्याण शिविर 16 जून तक चलेगा, जिसमें आम लोगों को भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।