Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशपुलिस का विशेष अभियान, बड़े सरकार–छोटे सरकार क्षेत्र में बाहरी लोगों की...

पुलिस का विशेष अभियान, बड़े सरकार–छोटे सरकार क्षेत्र में बाहरी लोगों की सघन जांच

स्टेट ब्यूरो चीफ भूदेव प्रेमी

बदायूँ : ।जनपद बदायूँ पुलिस द्वारा अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या, बांग्लादेशी एवं अन्य गैर राज्यों के व्यक्तियों की पहचान के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेश पर संचालित किया गया। अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बदायूँ श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन में कोतवाली क्षेत्र के बड़े सरकार और छोटे सरकार इलाके में बाहर से आकर रह रहे लोगों की सघन जांच की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों के पहचान पत्र और आईडी प्रूफ की जांच की। जांच के दौरान बिना आईडी प्रूफ के अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों को उनके गंतव्य स्थान पर भेजा गया तथा भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। इस अभियान में नगर मजिस्ट्रेट श्री सुरेश पाल, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रभारी एलआईयू, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली/सिविल लाइंस, महिला थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular