Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्यापहलगाम हमले से आक्रोशित लोगों ने फूंका पाक का पुतला

पहलगाम हमले से आक्रोशित लोगों ने फूंका पाक का पुतला

सरकार से की सख्त कार्यवाही की मांग

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अमानीगंज/ अयोध्या पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत पर आम लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। आज खांडसा बाजार में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर ग्रामीणों ने पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए सरकार से आतंकियों और उनके आकाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी ने कहा कि सरकार आतंकी और और उनके आकाओं को ऐसा सबक सिखाएगी की आने वाली उनकी नस्लें भी याद रखेंगे ग्रामीणों के साथ भाजपा नेता डॉ रजनीश सिंह हरकेश कुमार शुक्ला बब्बन पंकज सिंह रोहित दुबे शुभम मौर्य सुधीर प्रजापति दयनाथ पांडेय धीरेन्द्र प्रताप सिंह रामधनी पांडेय दिलीपकुमार वैश्य बंटी कौशल गया प्रसाद लकी कशौधन नीरज साहू अभिषेक शुक्ल आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पुतला दहन से पहले लोगों ने जोरदार नारेबाजी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular