Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशपरामर्श केंद्र पर पारिवारिक विवादों को सुलझाया गया

परामर्श केंद्र पर पारिवारिक विवादों को सुलझाया गया

रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर

परामर्श केंद्र कोतवाली आंवला निर्धारित लक्ष्य द्विशतकीय पारी पूर्णता की ओर अग्रसर, परामर्श केंद्र पर आये सर्वाधिक आठ पारिवारिक विवादों को सुलझा कर पुनः अपनी सार्थकता और क्रियाशीलता सिद्ध कर दी, इनमें सोनम पुत्री मुनि पाल पत्नी कृष्ण पाल,पनवडिया थाना आंवला,रूबी पुत्री राधेश्याम पत्नी विकास ,करुआताल थाना आंवला, राजकुमारी पुत्री दुर्गपाल पत्नी राजू,करतला थाना आंवला, मिथलेश पत्नी आशाराम पुत्री भूपराम,ढका,बिशारत गंज, क्रांति राठौर पत्नी सोमवीर पटेल पुत्री सुरेश सिंह, डरूआपुर, आंवला,दीपा पत्नीअरविंद सिंह पुत्री बुद्ध पाल सिंह दिगोई, आंवला, मीना देवी पत्नी नेत्रपाल,नौहारा हसनपुर,बिशारत गंज, सोमवती पत्नी सोनू,फुलासी, आंवला।अध्यक्ष जय गोविन्द सिंह ने बताया कि अब तक कुल पंजीकृत 274 में से 153 विवादित परिवारों का समझौता कराया जा चुका है शेष विचाराधीन और अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है। समिति सदस्य रमाकांत तिवारी, योगेश माहेश्वरी, रामदीन सागर, रजिया सुल्तान, शोखी अग्रवाल, सीमा रजा, शोभना अग्रवाल,म.उ.नि.अंजू रानी,मु.आ.किरण मणि,आ.शीतल देवी की सूझबूझ से सम्भव हो सका है। महिला आयोग उ.प्र. की सदस्य माननीय पुष्पा पाण्डेय ने गत दिवस आंवला भ्रमण पर सदस्यों को बताया कि शीघ्र ही एक वृहद कार्यक्रम आयोग और जन सहयोग की ओर से जुलाई अंत में कोतवाली में आयोजित करने पर सहमति बन रही है, जिसमें प्रदेश स्तरीय, मंडलीय , जिला स्तरीय अधिकारियों को भी आमंत्रित करके केंद्र की कार्य-प्रणाली से अवगत कराकर रोल माडल के रूप में प्रदेश में लागू कराया जायेगा।यह सब सम्मानित सदस्यों का त्याग,समर्पण ,टीम भावना का प्रतिफल है। प्रेषक जय गोविन्द सिंह अध्यक्ष पुलिस पारिवारिक परामर्श एवं मध्यस्थता केंद्र कोतवाली आंवला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular