रिपोर्ट -भूदेव सिंह
बदायूँ। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया (पंजीकृत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा की संस्तुति पर जनपद के तेज़-तर्रार एवं निर्भीक पत्रकार राजेश कुमार (रिपब्लिक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल) को पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति रजि. ऑल इंडिया में जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार की नियुक्ति से जनपद के पत्रकारों में हर्ष की लहर है। वे लंबे समय से निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। उनकी कार्यशैली, पत्रकारिता के प्रति समर्पण और संघर्षशील छवि को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना है। कार्य के दौरान कई बार पत्रकारों के साथ शोषण, दुर्व्यवहार, धमकी या कार्य में बाधा जैसी गंभीर समस्याएं सामने आती हैं। ऐसे मामलों में समिति पत्रकारों को संगठित कर न्याय की लड़ाई लड़ने, प्रशासनिक स्तर पर आवाज उठाने और पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने का कार्य करती है।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि वे जिले के प्रत्येक पत्रकार के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उनकी नियुक्ति पर जिले के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति और अधिक सशक्त होकर कार्य करेगी।