Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशताइक्वांडो एकेडमी द्वारा आयोजित प्रमाण-पत्र वितरण

ताइक्वांडो एकेडमी द्वारा आयोजित प्रमाण-पत्र वितरण

रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर

आंवला (बरेली)। आंवला ताइक्वांडो एकेडमी द्वारा आयोजित प्रमाण-पत्र वितरण समारोह घनश्याम पैलेस में बड़े ही उत्साह, हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ताइक्वांडो के खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री प्रभात खंडेलवाल जी (स्वामी – घनश्याम पैलेस, आंवला) का आयोजकों द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने कर-कमलों द्वारा सभी होनहार खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र सौंपे। बच्चों को संबोधित करते हुए श्री प्रभात खंडेलवाल जी ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को निरंतर कड़ी मेहनत करने तथा भविष्य में प्रदेश व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।कोच देव पाल सिंह और जोगिंदर के प्रयासों को सराहाकार्यक्रम के सफल आयोजन और बच्चों को तराशने में मुख्य कोच देव पाल सिंह एवं कोच जोगिंदर का विशेष और सराहनीय योगदान रहा। दोनों प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, उत्कृष्ट आयोजन व्यवस्था एवं कार्यक्रम के कुशल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने कोच देव पाल सिंह और कोच जोगिंदर के निस्वार्थ प्रयासों और समर्पण की मुक्त कंठ से सराहना की।स्मृति-चिह्न देकर किया सम्मानितसमारोह के दौरान बच्चों की शानदार खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मुख्य अतिथि की गरिमामय उपस्थिति ने बच्चों और अभिभावकों का उत्साह दोगुना कर दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि श्री प्रभात खंडेलवाल जी को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम में पधारकर बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया गयायेलो बेल्ट के लिए अधीरा, विभाकर, अनन्या गौतमएवं रिया गंगवार ने भाग लिया1वहीं आंवला ताइक्वांडो अकादमी से गुनगुन, शिवांश यादव, शुभ सिंह, श्रद्वाचौहान, हसन कादरी, अक्षिता चौहान, हिमांक सिंह, ब्रजेश यादव, हदयांश शांखधर, बेरियम, भवयतेश शंखधर, सार्थक शर्मा, जियांशी यादव एवं सलीम कादिर ने येलोबेल्ट टेस्ट दिया।ग्रीन बेल्ट के लिए अनुष्का, अभिषेक एबं शिवम, ग्रीन फर्ट बेल्ट के लिए खिलाड़ियों ने सफलतापर्वक टेस्ट दिया तथाब्लू फर्ट बेल्ट के लिए वरुण सक्सेना ने अपना बेल्ट हेस्ट पूरा किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular