Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्याटोल बंद होने तक चलता रहेगा आंदोलन

टोल बंद होने तक चलता रहेगा आंदोलन

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या। जनपद अयोध्या में अवैध रूप से संचालित सभी टोल प्लाजो को बंद किए जाने या जनपद वासियों के लिए टोल फ्री करने का आंदोलन अंतिम क्षणों तक चलाया जाएगा, *अभी तो यह झांकी है पूरी पिक्चर बाकी है* उक्त उद्गगार व्यक्त करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि भरत कुंड टोल प्लाजा पूरी तरह से अवैध है जो नगर पंचायत भरत कुंड के अंतर्गत दो लेन की सड़क पर संचालित है फैजाबाद से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है किसी प्रकार का कोई मानक पूरा नहीं करता है जिसको बंद करवा कर ही चैन लिया जाएगा जिसके लिए आंदोलन के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर न्यायिक कार्यवाही भी की जाएगी। घनश्याम वर्मा ने कहा कि 24 मई 2025 से आंदोलन की शुरुआत हुई है जो टोल बंद होने तक चलता रहेगा आंदोलन के दूसरे क्रम में PD,NHAI तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया जाएगा और अवैध रूप से संचालित टोल प्लाजा को बंद करने की मांग की जाएगी। घनश्याम वर्मा ने कहा कि टोल कर्मियों द्वारा भारत सरकार के निर्देशों तथा NHI एक्ट का अनुपालन नहीं किया जा रहा है और आम जनता को परेशान करके जबरदस्ती टोल की वसूली की जा रही है जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular