ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन अयोध्या द्वारा जनपद अयोध्या में संचालित सभी टोल प्लाजो को बंद करने या जनपद वासियों के लिए फ्री करने की मांग को लेकर चलाए जा रहे हैं आंदोलन को फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या ने समर्थन किया है और जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन को समर्थन पत्र देते हुए हर संभव कानूनी तथा आंदोलन स्थल पर मदद करने का भरोसा दिलाया। फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के सामान्य सदन की बैठक में अखंड प्रताप यादव एडवोकेट द्वारा जनपद में अवैध रूप से संचालित सभी टोल प्लाजो को बंद करने या जनपद वासियों तथा अधिवक्ताओं के लिए फ्री करने और भारतीय किसान यूनियन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को समर्थन करने का मामला उठाया सदन उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने गर्म जोशी से समर्थन किया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा तथा जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने बार एसोसिएशन अयोध्या का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि टोल बंद करने के आंदोलन को समर्थन देकर हौसला बढ़ाने का कार्य किया है। जिसके कारण लड़ाई को मजबूती मिली है। हम लड़ाई जरूर जीतेंगे। घनश्याम वर्मा ने कहा कि किसान महापंचायत की तैयारी पूरी कर ली गई है और भरत कुंड टोल प्लाजा की प्रशासनिक भवन के समक्ष किसान महापंचायत की जाएगी। आंदोलन में ग्राम पीपरी को विकास प्राधिकरण में जोड़ने और विभिन्न परियोजनाओं के लिए अधिग्रहण करने की मुद्दे को जोड़ा गया है और यह भी निर्णय लिया गया है कि किसी भी दशा में भूमि का अधिग्रहण होने नहीं दिया जाएगा।