Home उत्तर प्रदेश टेंपो ट्रक की टक्कर में दो लोग घायल एक महिला की मौत

टेंपो ट्रक की टक्कर में दो लोग घायल एक महिला की मौत

0

बिछवा -थाना क्षेत्र के गांव अंजनी के समीप सोमवार की सुबह एक टेंपो ट्रक के एक्सीडेंट में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिले इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला का पुलिस ने पंचनामा पर पोस्टमार्टम कराया है।जनपद बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र के गांव पूरवा आजमगढ़ निवासिनी एक महिला राजकुमारी पत्नी निरगल कुमार उम्र 70 वर्ष अपने पुत्र श्रवण कुमार उम्र 50 वर्ष के साथ एक टेंपो में बैठकर अपनी बेटी नगला सेमर थाना बिछवा के घर एक शादी समारोह के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहे थे। मैनपुरी कुरावली मार्ग पर अंजनी के समीप टेंपो की टक्कर खड़े एक ट्रक से हो गई। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई श्रवण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल से सूचना के आधार पर पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here