रिपोर्ट भूदेव सिंह प्रेमी
जिलाधिकारी ने संविधान दिवस पर दिलाई शपथ
बदायूँ : जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का बाहय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मशीनों की सुरक्षा, संरक्षा और मानक व्यवस्था का विस्तार से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बताया कि ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) एवं वीवीपैट (वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनें वेयर हाउस में पूर्ण रूप से सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से भंडारित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा मानकों से जुड़े प्रावधानों का सतत पालन सुनिश्चित कराया जाए। निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इससे पहले संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संविधान देश की आत्मा है, और उसके मूल्यों को व्यवहार में उतारना हम सभी का दायित्व है।
