Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक

ब्यूरो — भूदेव प्रेमी

बदायूँ,।जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की तृतीय त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, बाल विवाह रोकथाम और बच्चों के हित में चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कोविड प्रभावित 89 बच्चों और सामान्य श्रेणी में 319 बच्चों को लाभ दिया गया है। वहीं स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 154 बच्चों को सहायता दी गई, जबकि पीएम केयर योजना के तहत 3 बच्चों को लाभ मिला है।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी पात्र बच्चों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले और लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण किया जाए। उन्होंने बाल संरक्षण से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा बाल विवाह रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।बताया गया कि इस वर्ष 59 बाल विवाह की सूचनाएं प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 37 मामलों में बाल विवाह को समय रहते रोका गया। जिलाधिकारी ने इन मामलों में फॉलोअप कर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।बैठक में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular