India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशजय बाबा हॉस्पिटल को सीएमओ के किया सील, जांच में मिली थी...

जय बाबा हॉस्पिटल को सीएमओ के किया सील, जांच में मिली थी कई कमियां

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

मिल्कीपुर अयोध्या* अयोध्या जिला के इनायत नगर स्थित जय बाबा हॉस्पिटल को स्वास्थ्य मानकों का पालन न करने के कारण सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बनियान के निर्देश पर बृहस्पतिवार की रात 8 बजे की गई। ब्लॉक मिल्कीपुर के अंतर्गत संचालित यह स्वास्थ्य केंद्र नियमों और मानकों के अनुरूप कार्य नहीं कर रहा था, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाया।सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने बताया कि जय बाबा हॉस्पिटल में कई अनियमितताएं पाई गईं, जिनमें लाइसेंस का नवीनीकरण न होना और स्वास्थ्य मानकों का उल्लंघन प्रमुख हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाए सुनिश्चित करना है। डॉ. बनियान ने कहा,”हम अवैध रूप से संचालित होने वाले अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्ती से निपट रहे हैं। इस मामले में थाना इनायत नगर में एफआईआर दर्ज कराई गई है।दूसरी ओर, थाना कोतवाली इनायत नगर के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पाण्डेय ने इस मामले में अलग तस्वीर पेश की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक उनके पास जय बाबा हॉस्पिटल के खिलाफ कोई लिखित शिकायत या तहरीर नहीं आई है। पाण्डेय ने कहा, “हमें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है, और न ही कोई केस दर्ज हुआ है। यदि तहरीर प्राप्त होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में अयोध्या में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और नर्सिंग होम के खिलाफ अभियान शुरू किया है। सीएमओ डॉ. बनियान ने बताया कि यह अभियान शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल पंजीकृत और लाइसेंस प्राप्त चिकित्सा संस्थानों में ही इलाज कराएं। साथ ही, अवैध चिकित्सा सेवाओं की जानकारी सीधे सीएमओ कार्यालय या उनके मोबाइल नंबर पर देने का आग्रह किया गया है, जिसमें सूचना देने वाले की गोपनीयता बनाए रखने का आश्वासन दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular