मैनपुरी– जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में एडिप योजना के अन्तर्गत एल्मिको कानपुर द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, स्मार्ट केन, बैशाखी आदि प्रदान करने हेतु आंकलन शिविरों का जनपद के समस्त विकास खंडों पर होगा। उन्होने बताया कि 02 दिसम्बर को विकास खण्ड किशनी आच्छादित क्षेत्र किशनी, कुसमरा, दि. 03 दिसम्बर को विकास खण्ड करहल आच्छादित क्षेत्र करहल, बरनाहल, दि. 04 दिसम्बर को विकास खण्ड घिरोर, दि. 05 दिसम्बर को विकास खण्ड कुरावली, दि. 06 दिसम्बर को विकास खण्ड बेबर आच्छादित क्षेत्र भोगांव, बेवर, सुल्तानगंज एवं दि 07 दिसम्बर को विकास खण्ड सदर आच्छादित क्षेत्र मैनपुरी, ज्योति खुड़िया, जागीर में शिविर आयोजित किये जायेगें। दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने दिव्यांगजनों से कहा कि वह अपने आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र के साथ निकटतम विकास खण्ड पर निर्धारित तिथि को पहुंचकर उक्त योजना का लाभ प्राप्त करें।