Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशछुट्टा गोवंश को लेकर कृषक दल ने दिया तहसीलदार ज्ञापन

छुट्टा गोवंश को लेकर कृषक दल ने दिया तहसीलदार ज्ञापन

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । तिलहर में भारतीय कृषक दल ने छुट्टा गोवंश की समस्या को लेकर प्रशासन को चेतावनी दी है दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा । यादव ने कहा कि भाजपा ने गाय के नाम पर सरकार बनाई ,लेकिन अब गायों की दुर्दशा पर आंखें बंद कर ली हैं खेतों में लगे करेन्ट वाले एवं आरी ब्लड तारों से गायें घायल हो रही हैं हाईवे पर दुर्घटनाओं में गोवंश और आम लोग जान गंवा रहे हैं सरकारी गौशालाओं में भी गोवंश की स्थिति बेहद खराब है राष्ट्रीय महासचिव ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शासन प्रशासन ने गोवंश की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया, तो पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन होगा । यह प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित के निर्देश पर किया जाएगा । यादव ने साफ किया कि समस्या का समाधान न होने पर संगठन चुप नहीं बैठेगा । वे पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे । इस दौरान उनके साथ कई समर्थक और पदाधिकारी भी मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular