India Times 7

Homeअयोध्याजमीन और मकान पर कब्जेदारी को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे

जमीन और मकान पर कब्जेदारी को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे

अयोध्या।जमीन और मकान पर कब्जेदारी को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, मारपीट का वीडियो वायरल, खंडासा थाना क्षेत्र के वकचुना गांव में जमीन और मकान पर कब्जेदारी के विवाद में जमकर मारपीट हुई। पीड़ित पटेश्वरी प्रसाद मिश्रा ने दीपक मिश्रा, रतनेश मिश्रा समेत कई लोगों पर अपनी पत्नी संगीता देवी और बेटे सौरभ उर्फ राहुल मिश्रा के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 11 नवंबर को विवादित मकान में रहने पहुंचे विपक्षी पक्ष का विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। मारपीट में पीड़ित पक्ष को गंभीर चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने खंडासा थाने में लिखित शिकायत दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular