
रिपोर्ट अमन कुमार
हापुड़ ग्राम पंचायत जादोपुर स्थित अम्बेडकर भवन की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। भवन खसरा संख्या 111/112 में स्थित है। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए तहसील से लेकर जिला प्रशासन तक सैकड़ों बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।आखिर कब जागेगा प्रशासन? कब इस अम्बेडकर भवन की सुध ली जाएगी?भारत सागर, भीम आर्मी मेरठ मंडल कार्यकर्ता एवं ग्राम निवासी ने प्रशासन की इस अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अम्बेडकर भवन की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।हमारी मांग है कि प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर अम्बेडकर भवन का स्थलीय निरीक्षण कराए और जल्द से जल्द मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की कार्रवाई सुनिश्चित करे।अम्बेडकर भवन की सुरक्षा और सम्मान, प्रशासन की जिम्मेदारी है।India Times 7 Aman Kumar buro chief Hapur